देश

तेज प्रताप यादव ने पटना में खेली लट्ठमार होली, लालू यादव से वीडियो कॉल पर की बात

 Patna: बिहार के पटना में लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने आज होली के दिन पूरे धूमधाम से ब्रज की लठमार होली खेली. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार से आने वाले तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव भी अपने होली खेलने के निराले अंदाज के लिए जाने जाते थे. होली के दिन लालू यादव के इसी अंदाज़ को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल करके उनसे मीडिया की बात भी कराई.

वृंदावन स्टाइल में खेली लट्ठमार होली

तेज प्रताप यादव अक्सर ही ब्रज भूमि मथुरा में जाया करते हैं. इस बार उन्होंने ब्रज की लठमार होली का आयोजन अपने घर पर ही किया. उनकी वेशभूषा भी काफी हद तक एक बृजवासी की तरह थी. इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी संदेश दिया कि आज के दिन की पवित्रता को देखते हुए किसी भी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए. तेज प्रताप यादव बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री भी है. यही कारण है कि उन्होंने जीवों की हत्या न करने को लेकर भी संदेश दिया.

लालू प्रसाद यादव से मीडिया की वीडियो कॉल के जरिए बात भी कराई

होली खेलने के दौरान तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव से मीडिया की वीडियो कॉल के जरिए बात भी कराई. तेज प्रताप यादव अपने भाई, मां और बहन को फोन मिला कर और वीडियो कॉल पर बधाई संदेश दे रहे थे. तेज प्रताप यादव जब अपनी मां को बधाई संदेश दे रहे थे तब राबड़ी देवी ने उन्हें भोजपुरी में कहां की होली अच्छे से खेलो और किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने मीडिया के साथ भी होली खेली.

इसे भी पढ़ें: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली और गाया फाग गीत, कहा-उत्सवों का आनंद बना रहे

तेज प्रताप यादव ने बजाई बांसुरी

तेज प्रताप यादव कान्हा बन बांसुरी बजाते हुए भी दिखे. एक दौरान ढोल और बाजा भी बज रहा था. वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप यादव ढाल लेकर लट्ठ से अपना बचाव कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप यादव काफी सुरीली बांसुरी बजा रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

11वां व्हाइटस्वान आर्ट फेस्टिवल: कथक नृत्यांगना स्नेहा मुखर्जी ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…

35 minutes ago

उड़ानों को तरसते नए एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली रनवे, कहां चूक गई UDAN योजना?

UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…

1 hour ago

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

2 hours ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

3 hours ago

आज का राशिफल: 18 सितंबर को किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए करियर, धन, परिवार…

4 hours ago

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

5 hours ago