देश

UP News: भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मस्जिद के अंदर जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

मुजम्मिल दानिश

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मस्जिद के अंदर ही नमाज के दौरान भाजपा और सपा के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूसे चले हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर करीब 8 लोगों को हिरासत में लिया है. बड़ी बात ये है कि ये मस्जिद थाने के पास ही स्थित है और मस्जिद के अंदर इस तरह का संघर्ष कई सवाल खड़े करता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक-दूसरे को मार-पीट रहे लोग साफ दिखाई दे रहे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि वायरल वीडियो थाना रजपुरा क्षेत्र के निजी कस्बे का है, जहां थाने के बराबर मस्जिद स्थित है. बताया जा रहा है कि मस्जिद में सपा और बीजेपी के समर्थकों के बीच मस्जिद के अंदर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया. फिर ये विवाद इतना बढ़ा कि, मामला लात-घूंसे तक पहुंच गया. जानकारी सामने आ रही है कि मस्जिद की 21 दुकानों के किराए को लेकर ही आपस में संघर्ष हुआ है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: भाषा विश्वविद्यालय के पूर्व VC ने वर्तमान वीसी सहित कुल सचिव पर लगाए गम्भीर आरोप, विवि प्रशासन ने सफाई, कहा- “चल रही है उनकी जांच”

हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसी के साथ संघर्ष की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुरिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना के वक्त 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया है कि मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. तो वहीं इस घटना के बाद ही मस्जिद के अंदर संघर्ष करने वालों के बीच शाम को हाईवे पर एक बार फिर से जमकर लाठी डण्डे चले हैं, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग एक-दूसरे को मारते-पीटते दिखाई दे रहे हैं. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोषियों की तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

17 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

24 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

28 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

30 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

47 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

52 minutes ago