देश

UP News: “रामनवमी पर ही क्यों होते हैं हमले? ईद और मोहर्रम पर नहीं”, प्रवीण तोगड़िया के सवाल पर स्वरा के पति फहद ने दिया ये जवाब

UP News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के एक बयान को लेकर ट्विटर पर वार छिड़ गया है. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे डॉ. तोगड़िया जब यहां हिंदुओं के खतरे में होने की बात कही और सवाल उठाया कि आखिर रामनवमी पर ही हमले क्यों होते हैं, ईद और मुहर्रम पर क्यों नहीं? तो ट्विटर पर ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने पलटवार करते हुए कहा, ”ईद और मोहर्रम पर मुसलमान मंदिर के सामने जाके हिंदू धर्म को गाली नहीं देते है, यह त्योहार शांति से संपन्न हो जाते है.”

बता दें मीडिया के बात करते हुए

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “पूरे देश में हिंदुओं का जागरण जबरदस्त हुआ है. फिर भी हिंदू खतरे में है. देश में गौ हत्या, धर्मांतरण और हिंदुओं पर हमला हो रहा है. हम चिंतित हैं कि रामनवमी पर ही हमले क्यों होते हैं, हिंदू ही क्यों मारा जाता है. ईद और मोहर्रम पर हमले कभी नहीं होते. अभी बचे हुए भारत में हिंदुओं को बचाने का संघर्ष चल रहा है.” उन्होंने ये भी कहा था, “देश में कानून जब तक नहीं होगा, गौ हत्याएं बंद नहीं होंगी, जिस तरह केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाई, उसी तरह गौ हत्या का कानून भी बनाएं.”

‘द केरल स्टोरी’ को लेकर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज के लिए ये अलार्म चिंता का विषय है. हमारी बहन, बेटियां लव जिहाद से सुरक्षित नहीं हैं. यह इस फिल्म का संदेश है. इसे लेकर सचेत रहने की जरूरत है. कन्हैया का सिर किसने काटा, श्रद्धा के टुकड़े किसने किए, कश्मीर में टारगेट किलिंग कौन कर रहा है. उन्होंने कहा कि, मेरी परिकल्पना में हिंदू राष्ट्र ऐसा हो, जिसमें कोई हिंदू भूखा, बिना रोजगार, बिना डॉक्टर नहीं रहेगा, किसानों को फसल के दाम मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: “अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले जाएंगे स्वर्ग में…”, बोले भाजपा पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फहद का जवाब

प्रवीण तोगड़िया के इस बयान के सामने आने के बाद हाल ही में स्वरा से शादी करने वाले बरेली के सपा नेता फहद अहमद ने ट्वीट कर कहा, ”ईद और मोहर्रम पर मुसलमान मंदिर के सामने जाके हिंदू धर्म को गाली नहीं देते है, यह त्योहार शांति से संपन्न हो जाते है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago