देश

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे, किसान का शव बरामद, दो की तलाश जारी

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां किसान परिवार के तीन लोग गंगा में डूब गए हैं. मामला थाना कमालगंज क्षेत्र से सामने आया है. जानकारी सामने आई है कि बेटे और चचेरे भाई को गंगा में डूबते देख किसान ने छलांग लगा दी, लेकिन वह भी दोनों को बचा नहीं सका, बल्कि करीब दो घंटे बाद किसान का शव गंगा से बरामद हुआ.

कल देर शाम को अँधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई थी, लेकिन सुबह से ही फिर से तलाश जारी है. इस खबर से बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिवार की महिलाएं व अन्य लोग रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे. मिली जानकारी के मुताबिक, थाना व कस्बा के निकटवर्ती गांव मकूनगला निवासी राम सिंह अपने 36 वर्षीय बेटे शिवकुमार, पौत्र रोहित उम्र (10 वर्ष), भतीजे संदीप (32 वर्ष) व संदीप के पुत्र सिद्धू के साथ गंगा के दूसरी ओर कटरी में स्थित खेत पर गए थे. बरसात में भीगे हुए गेहूं की गठरी को एकत्रित कर सभी छोटी नाव से गंगा पार कर लौटे रहे थे.

बताया जा रहा है कि कल शाम करीब पांच बजे कल्लू नगला गांव के सामने डोंगा से उतरने के बाद संदीप ने अपने बेटे सिद्धू को गंगा स्नान कराया. इस पर रोहित भी स्नान की जिद पर अड़ गया. संदीप रोहित के साथ स्नान कर रहा था. तभी दोनों डूबने लगे, भाई और बेटे को डूबता देख शिवकुमार ने गंगा में छलांग लगा दी. इसके बाद तीनों ही गहरे पानी में कहीं लापता हो गए.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: “बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल नहीं”, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार का बयान डैमेज कंट्रोल की कोशिश तो नहीं?

इस पर रामसिंह ने आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी तो सभी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद कल्लू नगला व जंजाली नगला के ग्रामीण डूबे हुए की तलाश में जुट गए. दूसरी ओर घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. घाट पर पहुंची शिवकुमार की पत्नी मीना, मां श्यामा देवी, संदीप की पत्नी रंजना रोती-बिलखती रहीं. इसकी जानकारी मिलने पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय भी फोर्स के साथ पहुंचे. पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई.

इस पर करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर स्थित जंजाली नगला गांव के पास से शिवकुमार का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया. शव को देख परिजनों में चीत्कार मच गई. वहीं अंधेरा हो जाने पर रात करीब आठ बजे गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी. सीओ रविंद्र नाथ राय ने फोन पर बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे हैं. एक का शव बरामद कर लिया गया है. अंधेरा होने पर खोजबीन कल रात बंद कर दी गई थी लेकिन सुबह से फिर खोजबीन फिर शुरू कर दी गयी है. हालांकि करीब 19 घंटे बीत जाने के बाद भी अन्य दो नहीं मिल सके हैं.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

3 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

3 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

3 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

3 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

3 hours ago