प्रतीकात्मक तस्वीर
UP Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना का बिगुल बजते ही प्रदेश में जहां एक ओर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी पूरे बंदोबस्त के साथ चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है. एक ओर जहां राजनीतिक दलों के दावों को लेकर अब लोगों की नजरें चुनाव पर टिक गई हैं तो वहीं, पिछली बार की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश में 40 कम्पनी से अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय स्थित चुनाव सेल के अधिकारियों और कर्मियों को भी सक्रिय कर दिया गया है. वहीं इस बार यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब 7,29,327 मतदाता बढ़ने की जानकारी सामने आ रही है.
सूत्रों के मुताबिक, 2017 में नगर निगम और नगर पंचायतों में कुल 23,87,568 मतदाता थे, तो वहीं इस बार 31,16,895 मतदाता हो गए हैं. इस बार नगर निगम सीमा से सटे करीब 88 गांवों को भी शामिल किया गया है. इस तरह से इन गांवों के वोटर भी मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि बड़ी संख्या में महिला के साथ ही युवा भी वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं. कुल मतदाताओं में महिला वोटरों की संख्या 14,60,767 है. जहां एक ओर नगर निकाय चुनाव में बढ़े वोटों की गणित लगाने में राजनीतिक दल जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर उपद्रवियों पर खास नजर रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी तैयार हो गया है.
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूपी पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. दो चरणों में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल के आवंटन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि एक चरण के चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए करीब एक लाख पुलिसकर्मी तैनात किया जाएंगे.
इस सम्बंध में स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा. संवेदनशील इलाकों पीएसी व अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा. ताकि शरारती तत्वों व उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जा सके. उन्होने कहा कि पिछला निकाय चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जबकि इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहा है, ऐसे में पुलिस बल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने में सहूलियत रहेगी. पिछली बार करीब 40 कम्पनी से अधिक अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे. इस बार भी केंद्र सरकार से करीब 40 कम्पनी अर्धसैनिक बलों की मांग की तैयारी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…