देश

कोयला घोटाला: धन शोधन के आरोप में ACL और निदेशक आरोपमुक्त

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कोयला घोटाला से जुड़े धन शोधन के मामले में आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड (ACL) एवं उसके दो निदेशकों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. उसने कहा कि अपराध से धन अर्जित करने या अनुचित लाभ की आशंका को धन शोधन नहीं कहा जा सकता है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने इस मामले में एसीएल एवं उसके तत्कालीन निदेशक महेश कुमार अग्रवाल व निर्मल कुमार अग्रवाल को ओडिशा की न्यू पात्रा पारा कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में आरोपमुक्त कर दिया. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा था कि आरोपियों के परिवार के सदस्यों एवं समूह कंपनियों ने एसीएल में शेयर पूंजी की आड़ में 50.37 करोड़ रुपए की धनराशि डाली थी. इससे एसीएल को अपराध से अनुचित लाभ प्राप्त होने की आशंका है. इस वजह से ही कोयला ब्लॉक का आवंटन हुआ था.

न्यायाधीश ने कहा कि ईडी के अनुसार एसीएल में होल्डिंग कंपनी के जरिए पूंजी/निवेश का प्रवाह, अनुसूचित अपराध से संबंधित आपराधिक गतिविधि की वजह से एसीएल को हुए लाभ आशंका है. उसके ही अनुसार यह आशंका है, क्योंकि ईडी के अनुसार लाभ नहीं हुआ है. लाभ होने की बात केवल अनुमान है.

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि ईडी के अनुसार आरोपी अपराध की आय अर्जित करने का प्रयास कर रहे थे. वे अनुचित लाभ की उम्मीद में थे. इसका मतलब यह हुआ कि अपराध की आय अभी अस्तित्व में नहीं आई थी. इसलिए अपराध की आय अर्जित करने या अनुचित लाभ की आशंका करने के प्रयास को धन शोधन के अंतर्गत नहीं माना जा सकता है, क्योंकि प्रयास के चरण या अनुचित लाभ की आशंका के चरण तक अपराध की कोई आय अस्तित्व में नहीं होती है. शोधन के लिए कोई धन उपलब्ध नहीं है.


ये भी पढ़ें- महिला के झूठे दावे और बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के दुरुपयोग पर दिल्ली HC ने महिला पर लगाया जुर्माना


मालूम हो कि इससे पहले सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में आरोपियों को दोषी ठहराया गया था. यह मामला तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने एवं जाली दस्तावेजों को असली रूप में इस्तेमाल कर कोयला ब्लॉक के आवंटन में सरकार के साथ धोखा करने से जुड़ा था. इस मामले में उन्हें चार साल की सजा मिली थी. इस सजा पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

5 seconds ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

17 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

19 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

28 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

30 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

37 minutes ago