देश

अटल सम्मान समारोह: राष्ट्रीय राजधानी में धूमधाम से मना भारत रत्न पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष, 20 शख्सियतों को मिला विशेष सम्मान

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रगति मैदान, नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक भारत मण्डपम में ‘अटल सम्मान समारोह’ का आयोजन धूमधाम से हुआ. इस वर्ष यह समारोह का ग्यारहवां संस्करण था, जिसे अटल सम्मान ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में देश-विदेश से आये सैकड़ों आवेदनों में से चयनित 20 विभूतियों को उनके योगदान के लिए अटल सम्मान से नवाजा गया.

संगीतमय अटल गाथा ने जीता दिल

समारोह की शुरुआत प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई की संगीतमय अटल गाथा से हुई, जिसमें उन्होंने अटल जी के जीवन, उनकी कविताओं और संघर्षों को प्रस्तुत किया. अजय भाई के भावपूर्ण वाचन ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके साथ ही रसराज जी महाराज और अंजलि द्विवेदी ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भव्य बना दिया.

केंद्रीय मंत्री, सांसद अन्य हस्तियों की उपस्थिति

समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद मनोज तिवारी, और कई प्रमुख राजनीतिक और समाजसेवी हस्तियाँ उपस्थित रही. कार्यक्रम में अटल सम्मान के अंतर्गत समाजसेवियों, कलाकारों, साहित्यकारों, व्यापारियों और अन्य क्षेत्रों के 20 चयनित व्यक्तियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. इन पुरस्कारों में ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद, मंत्रोच्चार के बीच सम्मान पत्र और विभिन्न धार्मिक प्रतीक शामिल थे.

इन 20 शख्सियतों को मिला विशेष सम्मान

1. पदमश्री राजाराम जैन- बुंदेलखण्ड, मध्य प्रदेश, अटल साहित्य शिखर सम्मान
2. रसराज जी महाराज- सागर,मध्य प्रदेश, अटल संगीत शिखर सम्मान
3. दीपा मलिक- बैंगलुरू, कर्नाटक, अटल क्रिडा शिखर सम्मान
4. अंजलि द्विवेदी- बरेली, अटल गायन शिखर सम्मान
5. महेन्द्र कुमार धानुका, अटल विश्व विभुति शिखर सम्मान
6. मनप्रीत कौर- लुधियाना, पंजाब, अटल नारायणी शिखर सम्मान
7. सचिन चमड़िया- असम, अटल राष्ट्रीय शिखर सम्मान
8. विक्रम सिंघानिया- शिलांग, मेघालय, अटल बिहारी वाजपेयी शिखर सम्मान
9. गोविंद व्यास- मथुरा, अटल काव्य शिखर सम्मान
10. घन्श्याम गुप्ता जावेरी – अटल सांस्कृतिक शिखर सम्मान
11. गोपाल शरण गर्ग -हरियाणा, अटल विदुषक शिखर सम्मान
12. वीर पाल भाटी -नोएडा, अटल सेवा शिखर सम्मान
13. नीरज मलिक – अटल बिहारी शिखर सम्मान
14. अशोक अग्रवाल – दिल्ली, अटल व्यावसायी शिखर सम्मान
15. राजेश जैन – हरियाणा -अटल समाजसेवी शिखर सम्मान
16. डॉ. अनुज अग्रवाल – अटल चिकित्सक शिखर सम्मान
17. नवीन गर्ग- अटल जनसेवी शिखर सम्मान
18. रवि प्रकाश, अटल भारती शिखर सम्मान
19. विपिन गुप्ता- अटल विभुति शिखर सम्मान
20. दलजीत कौर -दिल्ली, अटल विदुषी शिखर सम्मान

अटल की विचारधारा को जीवित रखने का प्रयास

अटल सम्मान समारोह के आयोजक और प्रमुख भुवनेश सिंघल ने कहा कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अटल जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक अद्वितीय प्रयास है. इस अवसर पर मनोज तिवारी और अर्जुनराम मेघवाल ने अटल जी की कविताओं का वाचन किया और समारोह की सांस्कृतिक विशेषताओं की सराहना की.

इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि अटल जी की विचारधारा और उनके योगदान को भारतीय संस्कृति में हमेशा सम्मानित किया जाएगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

15 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

17 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

26 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

38 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

46 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

1 hour ago