देश

“मैं 2014 में ही राजनीति से संन्यास लेना चाहता था…लेकिन अमित शाह ने रोक दिया”, बोले बृजभूषण शरण सिंह

UP Politics: पहलवानों का विरोध झेल रहे बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ बृजभूषण शरण सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है. एक ओर पहलवान उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि वह 2014 में ही राजनीति से संन्यास लेने जा रहे थे लेकिन वर्तमान के गृहमंत्री अमित शाह ने उनको रोक दिया.

कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह दिल्ली से गोंडा पहुंचने के बाद लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और 5 जून को अयोध्या में होने वाले जनचेतना महारैली को लेकर लोगों से जन समर्थन की मांग कर रहे हैं. वे 5 जून को अयोध्या चलने का आह्वान कर रहे हैं. दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद के इस्तीफे की मांग कर रहे पहलवान लगातार जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खाप पंचायतों की सरकार को दी गई मोहलत खत्म, आज होगी महापंचायत, पहलवान बोले- “फैसला हुआ तो अच्छा नहीं होगा”

5 जून को अयोध्या में एकत्र होंगे 11 लाख संत

उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि अयोध्या के 5 जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में पूरे देश के संत होंगे. उन्होंने कहा, “हम सब लोगों ने मिलकर तय किया है कि पूज्य संतों के आह्वान पर हम कम से कम 11 लाख लोग इकट्ठा होंगे और संत उस दिन बोलेंगे और पूरा देश सुनेगा. संत जो भी बोलेंगे आपके लिए और आपके कल्याण के लिये, आपके भविष्य के लिये ही बोलेंगे. हमारी आवाज को कोई नकार सकता है, लेकिन देश के संतों की आवाज कोई दबा नहीं सकता है और कोई नकार नहीं सकता है.”

मेरे भाइयों मेरा इशारा समझो

उन्होंने कहा, “मैं 2014 में ही राजनीति से संन्यास लेना चाहता था. बहराइच में मिलकर मैंने अमित शाह से कहा था, लेकिन अमित शाह ने ऐसा नहीं करने दिया.” बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को होने वाली रैली को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. इस रैली के जरिए वे अपने विरोधियों को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

3 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

10 hours ago