देश

UP News: “घबराइए मत, सरकार आपकी है और आपके लिए ही है…हर समस्या का होगा समाधान”, जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की सुनी समस्या

Gorakhpur: “घबराइए मत, हम कराएंगे समस्या का समाधान”, ये बात रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनता दर्शन के दौरान उन लोगों से कहा जो अपनी समस्याएं लेकर उनसे न्याय की गुहार लगाने आए थे. इस मौके पर उन्होंने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और न्याय का भरोसा भी दिलाया. साथ ही जमीनी विवाद में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर समझाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए.

गोरखनाथ (Gorakhpur) मंदिर में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं. सीएम ने ये भी कहा कि जनता को यह एहसास होना चाहिए कि सरकार उनके साथ खड़ी है. वहीं समस्या लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा. उन्होंने कहा कि घबराइए मत, सरकार आपकी है और आपके लिए ही है. हम हर समस्या पर कार्रवाई कराएंगे.

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: राष्ट्रपति करें नए संसद भवन का उद्घाटन- बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने दिया ये जवाब

एक-एक कर फरियादियों के पास पहुंचे सीएम

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की. वे लोगों तक एक-एक कर खुद पहुंचे और उनकी समस्या सुनते हुए प्रार्थना पत्र लिए और पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

मरीजों के इलाज के लिए दिए निर्देश

जनता दर्शन में तमाम लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर सीएम के पास पहुंचे थे. इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. कोई भी मरीज धन के अभाव में प्रभावित नहीं होगा. इसको लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए.

अपराधियों पर कसें शिकंजा

वहीं जनता दर्शन में अपराध से संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने वादा किया कि अपराधी उनको परेशान नहीं करेंगे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago