देश

UP Politics: “यह न केवल भाजपा के सांसद का चरित्र है, बल्कि…”, ‘बिधूड़ी कांड’ के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने BJP पर साधा निशाना

UP Politics: देश की संसद में बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बसपा सांसद दानिश अली पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद से सियासी माहौल गरम है. सभी विपक्षी दल भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इसी क्रम में अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का भी बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए चरित्र तक पर सवाल खड़ा कर दिया है. सपा नेता ने रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को गंदा करार देते हुए मौर्य ने कहा है कि यह केवल एक सांसद की बात नहीं है, बल्कि भाजपा का चाल-चलन-चरित्र ही ऐसा है.

बता दें कि इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव तक रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी की आलोचना कर चुके हैं. वहीं अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो बात कही है, वो शत-प्रतिशत सही है.’  उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है. जिस तरीके से भाजपा सांसद बिधूड़ी ने बसपा सांसद के प्रति बहुत ही गंदी टिप्पणी की है. किसी भी सांसद की गरिमा के विपरीत है. उनके द्वारा दिए गए बयान और प्रयोग हुई भाषा से ये बात स्पष्ट होती है कि ये ना केवल भाजपा के सांसद का चाल-चलन और चरित्र है, बल्कि बीजेपी की संस्कृति ही ऐसी है.

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव, डिंपल यादव से लेकर मायावती तक ने बिधूड़ी के विवादित बयान पर नाराजगी जताई है और सदन तथा बीजेपी से बर्खास्त किए जाने की मांग कर चुके हैं. वहीं राहुल गांधी बसपा सांसद दानिश अली से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे. इस मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है.

ये भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिये महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव समझायेगी BJP

बीजेपी चुनावी बेला में करती है ऐसी घोषणाएं

वहीं मीडिया से बात करते हुए वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखे जाने के सवाल पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर हमला बोला औऱ कहा कि बीजेपी चुनावी बेला में ऐसी घोषणाएं कर रही है ये केवल चुनावी जुमला है, इसे काफी पहले ही बन जाना चाहिए था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

56 seconds ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

14 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

20 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

39 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

60 minutes ago