UP Roadways Diwali Passenger Record Chhath Special Buses
UP Roadways Record: उत्तर प्रदेश में दीपावली के दौरान सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ने नया रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया. दीपावली के दौरान छह दिनों में निगम की बसों से एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक बताई गई है. अब छठ पर्व को देखते हुए भी परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिल्ली समेत अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी.
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 6 नवंबर से 11 नवंबर तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से प्रतिदिन लाखों यात्रियों ने यात्रा की। छह दिनों में यात्रियों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई। उन्होंने इसे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और यात्रियों के बढ़ते भरोसे का संकेत बताया. त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली.
दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ और कानपुर से भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। पूर्वांचल से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भी बसों की व्यवस्था की जाएगी.
परिवहन मंत्री ने बसों को शत-प्रतिशत ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की तकनीकी जांच, मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.
चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया जाएगा. बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की सुविधा, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी.
त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बस संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित औसत किलोमीटर के अनुसार प्रतिदिन बस संचालन करने वाले कर्मचारियों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा. परिवहन निगम का लक्ष्य छठ पर्व के दौरान भी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है.
भारत एक्सप्रेस
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…
Ladli Behna Yojana 42nd installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर…
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…
PM Modi Council of Ministers meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की…