सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश से इलाके जलमग्न हैं तो कहीं बादलों की आवाजाही लोगों के मन में बारिश के लिए आस पैदा कर रही हैं तो वहीं यूपी के पश्चिमी इलाकों को बादलों ने भिगो रखा है. हालांकि यूपी लखनऊ, उन्नाव, कानपुर सहित तमाम जिले हैं जो बारिश के लिए तरस रहे हैं और भीषण गर्मी से जूझ रहे है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की सम्भावना जताई है और इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है.
मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर सम्भावना जताई है. इसी के साथ कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. 31 जुलाई को भी पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगर मौसम विभाग की मानें तो इस समय मानसून पूर्वांचल में सक्रिय है और वहां से धीरे-धीरे तराई की ओर बढ़ रहा है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि इसी कारण से पूर्वांचल के करीब सभी जिलों में बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिमी यूपी के लिए कम बारिश के आसार जताए हैं. साथ ही पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए हैं. इसी के साथ राज्य के पूर्वी हिस्से में एक दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर आशंका जताई है और राज्य में एक या दो जगह आकाशीय चमक होने के आसार जताए हैं.
साथ ही मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है कि, पिछले 24 घंटे में बलिया में सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तो वहीं झांसी में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ये भी संम्भावना जताई गई है कि यूपी में अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर बारिश होगी. इसी के साथ मौसम विभाग ने चित्रकूट,बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर,गोंडा, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, जालौन,अंबेडकर नगर, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर,झांसी के साथ ही इसके आस-पास के इलाकों में भी तेज बारिश के साथ बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. साथ ही महाराजगंज और कुशीनगर के साथ ही आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…