देश

Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान

Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है. चुनाव आयोग ने साफ संकेत दिए हैं कि 6 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. इससे पहले 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. आयोग ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि तीन साल से एक ही जगह तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर हर हाल में 6 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए.

गृह जिले में तैनात नहीं रहेगा कोई भी अधिकारी

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात नहीं रहेगा. इसका मकसद है चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना. लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी तरह का पक्षपात या दबाव न हो.

राज्य में चुनावी हलचल तेज

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब राज्य में चुनावी हलचल और तेज हो गई है. माना जा रहा है कि चुनाव आयुक्त खुद बिहार का दौरा कर सकते हैं ताकि तैयारियों का जायजा लिया जा सके.

नवंबर तक वर्तमान सरकार का कार्यकाल

बिहार में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर तक है इसलिए उम्मीद है कि चुनाव की शुरुआत नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है. पिछली बार 2020 में तीन चरणों में चुनाव हुए थे. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस बार भी दो से तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-लद्दाख विवाद में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग के आदेश को लेकर LAB के गुलाम मुस्तफा ने जताई चिंता, कहा-गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

चुनाव आयोग के निर्देशों से इतना तो साफ है कि इस बार चुनाव को लेकर सख्ती और पारदर्शिता दोनों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. अधिकारी और स्टाफ की तैनाती से लेकर वोटर लिस्ट तक हर पहलू पर बारीकी से काम हो रहा है. अब सबकी नजरें 6 अक्टूबर के बाद होने वाले चुनाव तारीखों के ऐलान पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

12 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

19 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

26 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

44 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

47 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago