बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, स्मॉल और मिडकैप में उछाल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. बाजार में चौतरफा बढ़त बनी हुई है. सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 61 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,777 और निफ्टी 27 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,084 पर था.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,140 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,135 पर था.

तेजी के साथ बढ़ रहे ये शेयर

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रिल्यटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में बीईएल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे. टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी 25,000 के ऊपर बना हुआ है. तेजी की स्थिति में 25,100 और 25,250 तत्काल रुकावट के स्तर होंगे. वहीं, गिरावट की स्थिति में 24,900 और 24,800 एक अहम सपोर्ट होगा.

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे. सोल और जकार्ता में लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

कच्चे तेल दबाव में कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.74 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69.07 डॉलर प्रति बैरल पर है.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 सितंबर को लगातार तीसरे सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 2,425 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बिकवाली के दबाव को झेलते हुए उसी दिन 1,211 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को वैश्विक क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ संगठन के रूप में किया गया प्रमाणित

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

13 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

30 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

36 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

2 hours ago