देश

चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, 10 लोग लापता, तीन गांवों में मलबे ने मचाई तबाही

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदानगर घाट क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने और भारी बारिश के चलते फ्लैश फ्लड ने जबरदस्त तबाही मचाई है. इस आपदा में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. सबसे ज्यादा नुकसान कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांवों में हुआ है, जहां कई घर मलबे में दब गए और खेत-खलिहान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.

बादल फटने से 6 घर तबाह

नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगाफाली में बारिश के कारण आए मलबे से 6 घर पूरी तरह ढह गए हैं. वहीं धुर्मा गांव में भी बादल फटने की घटना सामने आई है जहां 5 मकानों को नुकसान पहुंचा है. मवेशियों के नुकसान की भी खबर है जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. एसडीआरएफ (SDRF) की टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम गोचर से रवाना हो गई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तीन 108 एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके.

स्थानिय लोगों का क्या कहना है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय आई इस आपदा ने किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया. कई घर पूरी तरह मलबे में दब गए हैं और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 4 ढेर

नुकसान का आकलन लगाना मुश्किल

फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है. बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी सामने आएगी. इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, मसूरी, ऋषिकेश समेत कई इलाकों में गरज-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

11 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

53 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago