देश

UP News: लंबे इंतजार के बाद खुलेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन होगा उद्घाटन, 45 दिन में उड़ानें होंगी शुरू

UP News: लंबे इंतजार के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख आखिरकार तय हो गई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू (Kinjarapu Rammohan Naidu) ने गाज़ियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के 45 दिन के भीतर यहां से फ्लाइट संचालन भी शुरू हो जाएगा.

केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया?

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया कि कई एयरलाइंस से बातचीत चल रही है और उन्होंने यहां से उड़ानें शुरू करने में रुचि दिखाई है. शुरुआती चरण में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 10 बड़े शहरों से जोड़ा जाएगा जिनमें बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं. इसके साथ ही कार्गो कनेक्टिविटी को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि भविष्य में एयरपोर्ट का नेटवर्क और मजबूत हो सके.

निर्माण कार्य में कितनी प्रगति?

निर्माण की बात करें तो डोमेस्टिक टर्मिनल में फिनिशिंग का काम चल रहा है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर में जरूरी उपकरण इंस्टॉल हो चुके हैं. हाल ही में BCAS ने एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी दे दी है और अब DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस का इंतजार है.

पहले फेज में सलाना क्षमता

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से हो रहा है. पहले फेज में इसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल शामिल रहेगा. आगे के फेज में यह क्षमता 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी.

YIAPL का क्या कहना है?

YIAPL ने बताया कि दिसंबर 2024 में इंडिगो की एक टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक संचालित की गई थी जिससे एयरपोर्ट की तकनीकी तैयारियों की पुष्टि हुई थी. फिलहाल लगभग 95% काम पूरा हो चुका है और ORAT प्रोग्राम के तहत बैगेज सिस्टम, सुरक्षा जांच, चेक-इन और बोर्डिंग जैसी सुविधाओं का ट्रायल चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-वोट चोरी पर राहुल गांधी का आज फूट सकता है ‘हाइड्रोजन बम’, सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अब बस उद्घाटन का इंतजार है जिसके बाद जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत की हवाई यात्रा का नया केंद्र बन जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

8 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

15 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

25 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

30 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

34 minutes ago