देश

Operation Sindoor पर संसद में गरजे राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, कहा- अब घर में घुसकर मारता है भारत

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने जोरदार भाषण दिया. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सिर्फ एक घटना नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का खुला चेहरा था. निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और भारत ने इसका जवाब सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि सटीक हमलों से दिया.

भारत ने लिया एक्शन

डॉ. शर्मा (Dinesh Sharma) ने बताया कि भारत ने पहले सभी कूटनीतिक और शांतिपूर्ण विकल्पों को आजमाया लेकिन जब पाकिस्तान नहीं माना तो भारत ने उसके 11 आतंकी अड्डों पर सटीक हमले किए. इन हमलों में सैन्य या नागरिक ठिकानों को नहीं बल्कि आतंकियों के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारत का जवाब

जब पाकिस्तान ने भारत के धार्मिक स्थलों और स्कूलों को निशाना बनाने की कोशिश की तो भारत ने लाहौर के साथ-साथ कई रडार स्टेशनों को तबाह कर दिया. चकलाला, सरगोदा और रहीम यार खान जैसे एयरबेस भी नष्ट हुए. जैश और लश्कर (Jaish & Lashkar) के ठिकानों को खत्म कर दिया गया. डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि पाकिस्तान की एयरफोर्स की क्षमता अब 5 साल पीछे चली गई है.

विपक्ष पर तीखा हमला

अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री एक्शन नहीं लेते तो आलोचना होती है और जब एक्शन ले लेते हैं तो भी आलोचना होती है. उन्होंने एक गधे वाली कहानी सुनाकर विपक्ष की स्थिति को तंज कसते हुए समझाया.

इसे भी पढ़ें- सीएम उमर अब्दुल्ला की गुजरात यात्रा की पीएम मोदी ने की सराहना, बोले- यह यात्रा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देती है

नया भारत, नई नीति

डॉ. शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले भारत की स्थिति पर कहा कि कबूतर उड़ाने तक सीमित थी लेकिन अब मोदी युग में भारत गोली का जवाब गोले से देता है. उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है और दुनिया को दिखा चुका है कि अब हम चुप नहीं बैठते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago