देश

ज्ञान की लौ से रोशन होगा मोहम्मदाबाद: Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने अष्ट शहीद कॉलेज को दी 50 लाख की सौगात

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ (CMD) उपेन्द्र राय ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद ब्लॉक स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के लिए 50 लाख रुपये की महत्वपूर्ण धनराशि भेंट की है. इस धनराशि से कॉलेज के दक्षिणी द्वार का भव्य निर्माण किया जाएगा, जो उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती राधिका देवी जी की स्मृति में स्थापित किया जा रहा है.

यह दक्षिणी द्वार न केवल संस्थान की गरिमा को एक नई पहचान देगा, बल्कि आने-जाने वाले विद्यार्थियों और आगंतुकों के लिए एक प्रेरणास्पद प्रतीक बनेगा. यह कदम क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है.

अपने मूल गांव से जुड़ाव की मिसाल

जनपद के शेरपुर गांव के मूल निवासी उपेन्द्र राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी धरती से प्राप्त की थी. आज जब वे मीडिया जगत में सफलता के शिखर पर हैं, तब भी उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है. वे सदैव अपने गांव और जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय रहे हैं.

उनकी यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब कोई व्यक्ति अपने जन्मस्थली और समाज के प्रति कृतज्ञता भाव से कार्य करता है, तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनता है.

स्थानीय छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल

इस घोषणा के बाद विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय नागरिकों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर है. स्कूल प्रशासन ने उपेन्द्र राय के इस योगदान को ऐतिहासिक बताया और उनके प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की. छात्रों ने भी इस पहल को गर्व और प्रेरणा का स्रोत बताया.

सत्य, साहस और समर्पण की जीवंत मिसाल

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने अपने जीवन में सत्य, साहस और समर्पण को मूल मंत्र मानते हुए पत्रकारिता और सामाजिक सेवा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के दक्षिणी द्वार का यह निर्माण उन्हीं मूल्यों का प्रतिरूप है.

यह द्वार भविष्य में न केवल कॉलेज की भौतिक पहचान को बल देगा, बल्कि यह विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रेरणा, स्मृति और सम्मान का स्थायी प्रतीक बनेगा.

यहां देखें पूरा कार्यक्रम-

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago