यूपी के माफियाओं की लिस्ट
UP’s Mafia’s New List: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफियाओं व अपराधियों का सफाया जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर के बाद से अपराधियों व माफियाओं पर चौतकरफा यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है. हाल ही में कई नामी अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल है. हालांकि माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को बदमाशों ने मार डाला. वहीं यूपी सरकार ने माफियाओं की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें बाहुबली विजय मिश्रा और बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल सहित 25 नए नाम भी शामिल हैं. हालांकि यूपी पुलिस की कार्रवाई के बीच कई अपराधी व बदमाश ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद ही थाने जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं नई सूची उन तमाम माफियाओं व अपराधियों की धड़कन बढ़ा सकती है जो अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार द्वारा जारी माफियाओं की सूची में 25 नए नाम शामिल हैं. इस सूची में भदोही की ज्ञानपुर सीट से चार बार के विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्रा, सहारनपुर से बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के साथ ही सुनील राठी और अंबेडकर नगर के अजय सिपाही का भी नाम शामिल किया गया है.
पढ़े ये भी- माफिया अतीक की हत्या को हिन्दू महासभा ने बताया वध, तीनों हमलावरों को सम्मानित करने का किया ऐलान
यूपी की राजधानी लखनऊ जोन से खान मुबारक, संजय सिंह सिंघाला, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, सहीम उर्फ कासिम, अतुल वर्मा, वहीं प्रयागराज से डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह, सुधाकर सिंह, अनूप सिंह, जेल में बंद मुख्तार अंसारी,विजय मिश्रा, त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ध्रुव सिंह उर्फ कुटू सिंह, रमेश उर्फ काका. वहीं मेरठ जोन के उधम सिंह, बदन सिंह उर्फ बद्दो, योगेश भदोड़ा, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, यशपाल तोमर, धर्मेंद्र, अनुज बरखा, उमर पाल उर्फ कालू, हाजी इकबाल उर्फ बाला, विक्रांत उर्फ विक्की, सुशील उर्फ मूंछ, विनोद शर्मा, विनय त्यागी उर्फ टिंकू, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का नाम है.
आगरा जोन से अनिल चौधरी और ऋषि कुमार शर्मा, तो वहीं बरेली से एजाज व कानपुर जोन से अनुपम दुबे, गोरखपुर जोन से संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह, राकेश यादव, विनोद कुमार उपाध्याय, रिजवान जहीर, राजन तिवारी, देवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से सुंदर भाटी, अमित कसाना, सिंहराज भाटी, रणदीप भाटी, अनिल भाटी, अनिल दुजाना, मनोज उर्फ आसे, लखनऊ कमिश्नरेट से लल्लू यादव, बच्चू यादव, जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर सिंह व कानपुर से सऊद अख्तर. प्रयागराज कमिश्नरेट से बच्चा पासी उर्फ निहाल पासी, जावेद उर्फ पप्पू, दिलीप मिश्रा, राजेश यादव, कमरुल हसन, गणेश यादव, जाविर हुसैन शामिल हैं. वहीं वाराणसी कमिश्नरेट से अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर, सुभाष सिंह ठाकुर, बृजेश कुमार सिंह, सीरियल किलर सलीम, ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू, इसी के साथ सोहराब और रुस्तम भी कुख्यात माफियाओं की लिस्ट में शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…