अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो और पाक पीएम शहबाज शरीफ.
Pahalgam Terror Attack: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो (Mark Rubio) ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमले के पीड़ितों के के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. मार्क रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग की बात कही.
मार्क रुबियो ने भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान में कहा कि मार्क रुबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से ऐसे समय में बात की है, जब पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब स्थिति में पहुंच गए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी फोन पर बात की. इस दौरान पाक पीएम ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाएं. शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैये से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: भारत ने उठाया एक और सख्त कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद, मचा हड़कंप
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया दिया था. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है. हमले के बाद भारत ने कई बड़े कदम उठाकर पाकिस्तान को कूटनीतिक तौर पर करारी चोट दी है. भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है, जिसमें सिंधु जल समझौते पर रोक, पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें देश छोड़ने का आदेश, जैसे फैसले लिए गए हैं. भारत ने पाकिस्तान से होने सभी तरह के व्यापार पर भी रोक लगा दी है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…