Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत के खौफ से अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, तत्काल हस्तक्षेप करने की उठाई मांग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस. जयशंकर से फोन पर की बात

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी फोन पर बात की. इस दौरान पाक पीएम ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई.

Mark Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो और पाक पीएम शहबाज शरीफ.

Pahalgam Terror Attack: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो (Mark Rubio) ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमले के पीड़ितों के के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. मार्क रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग की बात कही.

Mark Rubio ने विदेश मंत्री से की बात

मार्क रुबियो ने भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान में कहा कि मार्क रुबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से ऐसे समय में बात की है, जब पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब स्थिति में पहुंच गए हैं.

Mark Rubio से पाक पीएम ने लगाई गुहार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी फोन पर बात की. इस दौरान पाक पीएम ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाएं. शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैये से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: भारत ने उठाया एक और सख्त कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद, मचा हड़कंप

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया दिया था. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है. हमले के बाद भारत ने कई बड़े कदम उठाकर पाकिस्तान को कूटनीतिक तौर पर करारी चोट दी है. भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है, जिसमें सिंधु जल समझौते पर रोक, पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें देश छोड़ने का आदेश, जैसे फैसले लिए गए हैं. भारत ने पाकिस्तान से होने सभी तरह के व्यापार पर भी रोक लगा दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital