देश

सेमीकंडक्टर का ‘सुपर हब’ बन रहा यूपी, हजारों लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार…यह PM मोदी का शानदार उपहार: Yeida CEO

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ अरुणवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट से दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. यह प्लांट 3,700 करोड़ रुपए के निवेश से यीडा के सेक्टर-28 में स्थापित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में उत्तर प्रदेश को ‘सुपर हब’ के तौर पर स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम सिद्ध होगा.

‘यहां इन्क्यूबेशन सेंटर भी बनाया जाएगा’

यीडा के सीईओ ने कहा, ”केंद्रीय कैबिनेट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट के रूप में उत्तर प्रदेश को एक शानदार उपहार दिया है. यह संयुक्त उद्यम हार्डवेयर डेवलपमेंट में प्रसिद्ध एचसीएल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर फॉक्सकॉन के बीच होगा. यहां इन्क्यूबेशन सेंटर भी बनाया जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा कि यह भारत सरकार का छठा प्रोजेक्ट है, जिसे स्वीकृत किया गया है. इसके अलावा, यूपी में सेमीकंडक्टर के लिए छह और प्रस्ताव आए थे, जो सभी यीडा के लिए उत्तर प्रदेश ने प्रस्तावित किए हैं.

‘प्लांट की बिल्डिंग एक्सप्रेसवे से नजदीक’

यीडा के सीईओ अरुणवीर ने कहा, “सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए अप्रूवल एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाना चाहिए. लोकेशन की बात करें तो प्लांट की बिल्डिंग एक्सप्रेसवे से काफी नजदीक है. यह यूनिट जेवर में जल्द ही संचालित होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप होगी.”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में निवेश का वातावरण तैयार हुआ है. ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से सब्सिडी और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं, इससे हर सेक्टर के लिए अलग पॉलिसी बनाई गई है. सेमीकंडक्टर के लिए भी एक अलग से पॉलिसी बनाई गई है. इसी का परिणाम है कि इस तरह की परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं.

प्रोडक्शन को लेकर यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया, ”प्लांट से 2.6 मिलियन चिप्स तैयार किए जाने की योजना है. यह प्लांट डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा, जो मोबाइल, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य उपकरणों में प्रयुक्त होता है.”

ये भी पढ़ें- पूरी दुनिया ने देखा PAK ने हमें कैसे न्यूक्लियर धमकी दी, अब IAEA की निगरानी में रखे जाएं उसके परमाणु हथियार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

8 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

9 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

25 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

37 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago