Fact Check : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि भारतीय वायु सेना के राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर रोहित कटारिया (No. 302292) की पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) द्वारा 7 मई को एक ऑपरेशन में मौत हो गई.
पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनका अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में किया जा रहा है और उनके पीछे उनकी पत्नी शालिनी चौधरी और 2 साल का बेटा चंदन रह गए हैं. इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें एक अंतिम संस्कार की भीड़ और जलती चिता दिखाई दे रही थी. हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है.
भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे की जांच की और इसे झूठा करार दिया. PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर स्पष्ट किया कि यह तस्वीर पुरानी है और इसका स्क्वाड्रन लीडर रोहित कटारिया की कथित मौत से कोई संबंध नहीं है.
जांच में पाया गया कि यह तस्वीर पहले भी कई बार अलग-अलग संदर्भों में इस्तेमाल की जा चुकी है और यह किसी अन्य घटना से संबंधित है. इसके अलावा, भारतीय वायु सेना ने भी इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 7 मई को ऐसा कोई ऑपरेशन या हादसा नहीं हुआ, जिसमें किसी राफेल पायलट की मौत हुई हो.
सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी खबरें अक्सर लोगों को गुमराह करती हैं और भ्रामक सूचनाएं फैलाने का काम करती हैं.
PIB ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अनजान और अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें. इस घटना से यह भी साफ होता है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली खबरों को लेकर सतर्कता बरतना कितना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Fact Check: भारत की नकल कर पाकिस्तान ने फिर करवाई अपनी जगहसाई, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया मजाक
-भारत एक्सप्रेस
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…