UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है. 24 जनवरी 1950 को ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था और तब से हर साल इस तारीख को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है. मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है.”
इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं. गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है. मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा. मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.”
ये भी पढ़ें: UP Diwas 2026: लखनऊ से बैंकॉक तक मचेगी उत्तर प्रदेश की धूम, Amit Shah करेंगे उद्घाटन
बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को राज्य सरकार वैश्विक स्तर पर मना रही है. ‘यूपी दिवस’ का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा. जिला स्तर पर मंत्री और पदाधिकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गांव-ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अलग-अलग कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पांच ऐसे लोगों को उत्तर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा, जिन्होंने राज्य को पहचान दिलाने में योगदान दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…