सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर्स का छाना एक आम बात है. इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि सलमान ने विराट कोहली पर तंज कसा है. वायरल वीडियो में सलमान ने विराट को गद्दार कह दिया है. लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है.
दरअसल, 21 जनवरी को एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. वीडियो के साथ यूजर ने भी लिखा, विराट कोहली देश के सबसे बड़ा गद्दार है Salman Khan.
अब अन्य यूजर भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर कर रहे है.
हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने दावे की पुष्टि के लिए जांच शुरू की. सबसे पहले टीम ने वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया, लेकिन इससे जुड़ा कोई भी खबर नहीं मिला जो इस दावे की पुष्टि करता हो. इससे संबंधित कोई खबर न मिलने पर वीडियो के एआई जेनरेटेड या उसमें छेड़छाड़ पर संदेह होने पर टीम उस दिशा में इसकी जांच शुरू की.
इसी क्रम में हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से किया. इसमें हमें एक यूट्यूब चैनल पर वायरल हो रहे वीडियो का असल और पूरा वीडियो मिला, जिसे 29 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया था. दरअसल, असली वीडियो में एक पत्रकार ने सलमान से तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर से जुड़े किसी विवाद पर सवाल किया. इसके जवाब में सलमान ने सवाल पर इनकार किया था.
इसके बाद टीम नें जब वायरल वीडियो की एआई डिटेक्शन टूल से जांच की तो उसने वीडियो के 98 प्रतिशत एआई द्वारा बनाए जाने की संभावना जताई. वहीं, ऑडियो डिटेक्शन टूल ने भी वीडियो के ऑडियो को एआई द्वारा छेड़े जाने की संभावना बताई.
इस जांच से ये साफ हो गया कि सलमान खान का विराट को लेकर कहा गया ये बयान एआई द्वारा निर्मित किया गया है. इसे केवल लोगों में भ्रम फैलाने के लिए वायरल किया गया है. इसलिए किसी भी वीडियो पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ISI के एजेंट’, जानें J&K के डीप्टी सीएम के वायरल बयान का सच
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…