देश

आतंक को पनाह देने वाले देश से कोई रिश्ता नहीं, वाराणसी में पाकिस्‍तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लमही क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली गई. यह शव यात्रा ‘विशाल भारत संस्थान’ की ओर से निकाली गई. इस दौरान लोगों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “तुर्की मुर्दाबाद” के नारे लगाए.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया और भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान को हथियार भेजा था. इसके बाद से ही देशभर में उसका बहिष्कार शुरू हो गया.

पाकिस्तान का साथ देने वाले देश से कोई रिश्ता नहीं

विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है, यह पूरी दुनिया जानती है. लेकिन इसके समर्थन में तुर्की खड़ा हो गया. तुर्की में भूकंप आने पर हमारे देश ने दवा और राशन आपूर्ति की थी, जिससे उसके नागरिकों की रक्षा हो सके. इसके बदले में वह भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हमले के लिए हथियार भेज रहा है.

उन्होंने कहा कि जो देश आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के साथ है, उस देश से हम कोई रिश्ता नहीं रखेंगे. उसी रिश्ते को खत्म करने के लिए शव यात्रा निकाली और शव को जला दिया. भारत का मुसलमान तुर्की और पाकिस्तान के मुसलमान से अलग है. भारत की संस्कृति और इसके मुसलमान उदार हैं. हिंदू और मुसलमान भाइयों ने मिलकर शव यात्रा निकाली है. “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “तुर्की जिंदाबाद” का नारा लगाने वाला भारत में नहीं रह पाएगा.

पाकिस्तान और तुर्की का पूरी तरह से बहिष्कार करें

विशाल भारत संस्थान के सदस्य अफरोज अहमद ने बताया कि हम सब ने पाकिस्तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली है. जो आतंकवादी देश को समर्थन करेगा, हम उसका विरोध करेंगे. उन्होंने देशभर के मुसलमानों से अनुरोध किया है कि पाकिस्तान और तुर्की का पूरी तरह से बहिष्कार करें.

संस्थान के एक अन्य सदस्य मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान और तुर्की धर्म की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं. पहलगाम में आतंकवादी हमला कर भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को नष्ट करना चाहते हैं.

उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण पूरे देश में तुर्की का विरोध जारी है. हर क्षेत्र में तुर्की के सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है. भारत में तुर्की के मार्बल और सेब का व्यापार बंद करने के ऐलान के बाद देश के कई बड़े संस्थानों ने भी तुर्की के साथ अपने एमओयू को निलंबित कर दिए हैं.


ये भी पढ़ें: अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago