देश

ठेके पर शराब खरीदते वक्त ठगे गए DM साहब! लिया ये कड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

District Magistrate Bought Liquor: आमतौर पर लोगों की कल्पना से परे होता है कि जिले का प्रशासनिक अधिकारी शराब के ठेके पर जाकर खुद शराब की बोतल खरीदे लेकिन देहरादून में एक ऐसी घटना सामने आई है. दरअसल, देहरादून शहर में शराब के ठेकों पर उचित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बोलतें बेचने की शिकायत की गई थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने खुद छानबीन का फैलसा लिया.

डीएम साहब बिना किसी पूर्व सूचना और बिना स्टाफ के खुद कार चलाकर एक शराब के ठेके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने आम आदमी की तरह लाइन में लगकर शराब खरीदी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने McDowell’s की एक बोतल खरीदी, जिसकी तय कीमत 660 रुपये थी लेकिन उनसे 680 रुपये वसूले गए. यानी एक बोतल पर डीएम साहब से तय कीमत से 20 रुपये अधिक वसूले गए.

शराब विक्रेताओं में मचा हड़कंप

यह घटना के सामने आते ही शहर के शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया. डीएम के निर्देश के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. उप जिलाधिकारी हरी गिरि ने चूना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर छापा मारा जहां ओवर रेटिंग समेत कई अनिमितताएं पाई गईं. एक ग्राहक ने बताया कि 200 रुपये की बीयर की बोतल पर उससे 210 रुपये वसूले गए.

ठेके के मैनेजर ने स्वीकार की गलती

प्रशासन के मुताबिक, शराब के ठेके के मैनेजर ने इस बात को लिखित में स्वीकार किया है कि उससे गलती हो गई और आगे से ऐसा नहीं होगा. बता दें कि निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि रेट लिस्ट सही स्थान पर चस्पा नहीं था. इसके अलावा दुकान के खुलने और बंद होने का समय भी नहीं लिखा था. इतना ही नहीं, स्टाफ के पास ना तो कोई पहचान पत्र था और ना ही बिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था.

काटे गए हजारों के चालान

ओल्ड मसूरी स्थित ठेके पर 50,000 रुपये, चूना भट्टा की दुकान पर 75,000 रुपये और सर्वे चौक पर 75,000 रुपये जबकि खाजन स्थित ठेके पर 50,000 रुपये का चालान किया गया.

डीएम ने निरीक्षण के दौरान यह भी पाया कि सेल्समैन का व्यवहार खदीरदारों के प्रति अभद्र था. बता दें कि जिलाधिकारी को काफी समय से ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago