देश

उत्तराखंड में ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ की तैयारियां शुरू, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Uttarakhand Health MahaKumbh: उत्तराखंड सरकार ने आगामी ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. यह महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान राज्य भर में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के निर्देशन में राज्य सरकार ‘स्वास्थ्य पखवाड़ा’ की तैयारियों में जुटी है. यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जाएगा.

टीबी, रक्तदान और महिला-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ थीम पर आधारित यह अभियान आयोजित होगा. इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला और उप-जिला अस्पतालों तक सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा.”

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अभियान में तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, रक्तदान शिविर और निक्षय मित्र पहल शामिल है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंड से लगभग एक लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है. टीबी मरीजों की सहायता के लिए ‘निक्षय मित्र’ कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा.

टीबी अभियान में 4604 स्वास्थ्य शिविर

आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने सभी स्तरों पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने अपील की, “स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करता है कि वे एक-एक टीबी मरीज को गोद लें, ताकि इस अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके.”

स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में 4604 शिविर लगाएगा. इस अभियान में निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा. अधिकारी ने कहा कि उनके संसाधनों और मानव बल का उपयोग जनहित में किया जाएगा. मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वास्थ्य शिविरों में ड्यूटी दी जाएगी. इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर बवाल, बीजेपी ने किया जोरदार विरोध

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago