सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सनसनीखेज दावा वायरल हो रहा है कि भारत के वांटेड इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक (Zakir Naik) एड्स से पीड़ित है. 59 साल के नाइक फिलहाल मलेशिया में रह रहा है और भारत में उन पर धार्मिक कट्टरता फैलाने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद से जुड़े आरोप है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों ने लोगों को चौंका दिया है.
हालांकि अब जाकिर नाइक (Zakir Naik) ने अपने वकील के जरिए इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. मलेशियाई अखबारों में छपी रिपोर्ट कि माने तो नाइक ने कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और एड्स से जुड़ी खबरें झूठी हैं. उनके वकील अकबरदिन अब्दुल कादिर ने बयान जारी कर कहा,
“यह सब फेक न्यूज है. नाइक किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं और न ही उन्हें कोई गंभीर बीमारी है.”
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर नाइक की छवि खराब करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति मलेशिया का निकला तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बताया जा रहा है कि 8 सितंबर से यह अफवाहें फैलनी शुरू हुईं जब एक सोशल मीडिया यूजर फातिमा खान ने दावा किया कि नाइक एड्स से पीड़ित है और क्लैंग घाटी के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. इसके बाद कई पोस्ट वायरल हो गए.
गौरतलब है कि नाइक पिछले 10 महीने से सार्वजनिक रूप से एक्टिव नहीं है. उनका आखिरी बयान नवंबर 2024 में आया था, जिसमें उन्होंने भारत और हिंदू धर्म से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया दी थी. 2016 में भारत से भागकर मलेशिया पहुंचे नाइक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भारत जाने से डर लगता है इसलिए वहीं रह रहे है.
इसे भी पढ़ें-Nepal Protest: नेपाल में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच काठमांडू एयरपोर्ट बंद, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
फिलहाल, नाइक की ओर से इन अफवाहों को “बकवास” बताकर खारिज कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…