देश

नैनीताल में पार्किंग संकट से राहत, मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से सरकार को सौंपा गया

उत्तराखंड के नैनीताल में लंबे समय से चल रही पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम फैसला लिया गया है. उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जानकारी दी है कि नैनीताल स्थित मेट्रोपोल होटल परिसर की संपत्ति को अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को पार्किंग उपयोग के लिए आवंटित किया गया है. यह आवंटन भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा किया गया है और यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में गंभीर पार्किंग संकट को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मेट्रोपोल होटल परिसर की खुली जगह को अस्थायी रूप से पार्किंग के रूप में आवंटित करने का अनुरोध किया था. इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को इस निर्णय की जानकारी दी.

सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस फैसले से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी. जहां एक ओर पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम नैनीताल की पुरानी समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IPS और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

3 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

30 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

36 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

53 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

56 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

1 hour ago