देश

उत्तराखंड बस हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरी बस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

PM Modi On Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बस ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी. हादसे में अबतक 8 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

सीएम धामी ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

उन्होंने आगे कहा,

दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए.

100 मीटर नीचे गिरी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले में गूलर के समीप एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई. हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ. बस में 34 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तथा स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

ये भी पढ़ें- मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

मौके पर पहुंची टीमों ने खाई में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. 26 घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया. वहीं, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

आईटी सेक्टर को पीछे छोड़ रहा सेमीकंडक्टर, 3 साल में आएंगी 1 लाख नौकरियां; सीनियर्स को मिल रही 6 गुना तक सैलरी

Semiconductor Jobs in India: भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है.अगले 3…

18 minutes ago

जानिए कैसे देश के लिए कुर्बान हो गए थे लाला लाजपत राय? अमित शाह ने याद किया बलिदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी…

45 minutes ago

‘प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बुलंद स्वर थे बालासाहेब ठाकरे…’ पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…

53 minutes ago

महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…

56 minutes ago

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…

1 hour ago

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

1 hour ago