देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में श्रमिकों से की मुलाकात, सभी को सौंपे 1-1 लाख रुपये के चेक

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों के बाद 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मजदूरों को सुरंग से निकालने के बाद उन्हें चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने सभी मजदूरों को 1-1 लाख रुपये का चेक सौंपा. इसके साथ ही मजदूरों को 20 दिन की छुट्टी देने का ऐलान भी किया गया है.

पीएम मोदी ने फोन पर की थी बात

इससे पहले मंगलवार की देर रात सभी श्रमिकों से पीएम मोदी ने फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना था. सीएम धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे. उन्होंने घटनास्थल पर ही कैंप बनाकर वहीं से सारे सरकारी कामकाज कर रहे थे. इसके अलावा पीएम मोदी को रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी पल-पल की जानकारी फोन पर दे रहे थे.

पीएम बोले- ये सफलता भावुक करने वाली

इससे पहले पीएम मोदी ने सुरंग से श्रमिकों के सुरक्षित बाहर निकलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए खुशी जताई थी. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा था कि “उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है. टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है. मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स? जिन्होंने सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को निकालने में निभाया अहम किरदार

12 नवंबर को हुआ था हादसा

बता दें कि 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का करीब 70 मीटर हिस्सा धंस गया था. जिसके बाद मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई थीं. 12 नवंबर के बाद से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें सबसे पहले थाइलैंड और नार्वे देशों के टनल एक्सपर्ट की मदद भी ली गई थी. ड्रिलिंग के लिए अमेरिका से ऑगर मशीन लाई गई थी. जिसने करीब 47 मीटर तक मलबे की खुदाई करके रास्ता बनाया था. बाद में इस मशीन में खराबी आ जाने के चलते रैट माइनर्स की मदद से बाकी हिस्से के मलबे को हटाकर पाइप डाली गई. जिसके जरिए सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

16 minutes ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

25 minutes ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

27 minutes ago

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

37 minutes ago