देश

जानिए कौन हैं टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स? जिन्होंने सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को निकालने में निभाया अहम किरदार

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस रेस्क्यू में देश-दुनिया के तमाम टनल एक्सपर्ट्स की मदद ली गई. जिसमें सबसे पहला नाम अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स का है. इनके ही नेतृत्व में इस रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया गया और आगाज से लेकर अंजाम तक पहुंचाया गया. 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर लाने के लिए अर्नोल्ड डिक्स ने दिन-रात काम किया. टीम को बेहतर तरीके से लीड किया और टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को मौत के मुंह से निकालकर ले आए. हाल ही में अर्नोल्ड डिक्स ने टनल के बगल में स्थापित किए गए बाबा बौखनाग मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब आइये जानते हैं कौन हैं अर्नोल्ड डिक्स, जिन्होंने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में मुख्य किरदार निभाया और अब उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.

अर्नोल्ड डिक्स के पास है विज्ञान और कानून की डिग्री

अर्नोल्ड डिक्स जेनेवा स्थित इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के प्रमुख हैं.अर्नोल्ड डिक्स को मुख्य रूप से इसी काम के लिए अपनी पहचान रखते हैं. अर्नोल्ड डिक्स के पास भू-विज्ञान, इंजीनियरिंग और वकालत भी हैं. अर्नोल्ड डिक्स ने मोनाश विश्वविद्यालय, मेलबर्न से विज्ञान और कानून की डिग्री ले रखी है. डिक्स के पास तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. जिसमें उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं.

पहाड़ ने हमें एक बात बताई है, वह है विनम्र होना

मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मीडिया को संबोधित किया. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टनल एक्सपर्ट जिक्स ने कहा कि पहाड़ ने हमें एक बात बताई है, वह है विनम्र होना. उन्होंने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है. मैंने यह पहले कभी नहीं कहा था.

यह भी पढ़ें- सुरंग से बाहर आए श्रमिकों से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, बोले- आप के हौसले को नमन, आपने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया

स्वयंसेवक के तौर पर भी काम किया

अर्नोल्ड डिक्स के के लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने साल 2016 से लेकर 2019 तक कतर रेड क्रिसेंट सोसायटी में एक स्वयंसेवक के तौर पर भी काम किया है. उनकी वेबसाइट के अनुसार, अर्नोल्ड डिक्स 2020 में अंडरग्राउंड वर्क्स चैंबर्स बनाने के लिए लॉर्ड रॉबर्ट मेयर पीटर विकरी क्यूसी में शामिल हुए थे.

सुरंग में फंसे थे 41 मजदूर

बता दें कि 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का करीब 70 मीटर हिस्सा धंस गया था. जिसके बाद मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. 20 नवंबर को अर्नोल्ड डिक्स इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुए थे. उसके बाद से लगातार रेस्क्यू टीम उनके नेतृत्व में दिन-रात काम करते हुए 28 नवंबर को सफलता के मुकाम पर पहुंची और सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

4 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

7 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

16 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

24 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

32 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

36 minutes ago