भारतीय रेलवे की शान कही जाने वाली vande bharat express को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा मामला सामने आया है. खराब ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा संबंधी गंभीर चेतावनियों को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए, एक खाली वंदे भारत ट्रेन को झारखंड से उत्तर प्रदेश के बीच 463 किलोमीटर तक दौड़ा दिया गया…
गनीमत यह रही कि इस बड़ी लापरवाही के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
यह सनसनीखेज घटना बीते 24 अक्टूबर की है. योजना के तहत खाली चेयर कार वाली इस वंदे भारत ट्रेन को एक मालगाड़ी के इंजन के जरिए झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक ले जाया जाना था. नियमों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को मालगाड़ी के इंजन की ब्रेकिंग प्रणाली से जोड़ा जाना अनिवार्य था, ताकि यात्रा के दौरान पूरा नियंत्रण बना रहे. हालांकि, मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने दोनों ब्रेकिंग सिस्टम को ठीक से जोड़ने की जहमत ही नहीं उठाई.
जांच के आदेश में सामने आया है कि हटिया से रवाना होने के बाद जब लोको पायलट ने ‘ब्रेक फील’ और ‘ब्रेक पावर टेस्ट’ किया, तो साफ पता चल गया कि ट्रेन की ब्रेकिंग क्षमता बेहद कमजोर और अप्रभावी है. रांची स्टेशन पहुंचते ही लोको पायलट ने इसकी लिखित शिकायत सेक्शन नियंत्रक और ट्रैक्शन लोको नियंत्रक को दी.
लेकिन हैरानी की बात यह है कि खराब ब्रेक और सुरक्षा के स्पष्ट खतरों की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ट्रेन को रोकने के बजाय उसी खतरनाक स्थिति में आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी.
यह लापरवाही तब पकड़ी गई जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन पहुंची. वहां जब रेलवे कर्मचारियों ने गंभीरता से ट्रेन की तकनीकी जांच की, तो उनके होश उड़ गए. जांच में पता चला कि ट्रेन के सभी डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम को आपस में अलग ( vande bharat isolated coach brakes) कर दिया गया था, जिसके कारण डिब्बों में ब्रेक काम ही नहीं कर रहे थे.
इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे सुरक्षा से बहुत बड़ा खिलवाड़ माना है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने रांची के मंडल रेल प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार सभी कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक भूल दोबारा न दोहराई जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Love Story: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया…
बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती सिस्टम को लेकर ओडिशा समेत पूर्वी और दक्षिण भारत…
PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…
PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर…
चार दिवसीय लोकआस्था के महापर्व छठ का सोमवार सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने…
बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा…