Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ से पहले लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी.

Vande Bharat Express: वीआईपी ट्रेन वंदे भारत के बोगी में 10 फीट लंबे अजगर की एंट्री से कर्मचारियों के उड़ गए होश. समय रहते वन विभाग ने रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा.

उत्तर रेलवे के कटरा-बनिहाल रेलखंड पर एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला है. दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक दौड़ लगाकर नया मील का पत्थर हासिल किया है.

भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक 'लाइव हार्ट' का सफल ट्रांसपोर्ट किया. ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अंग को समय पर यू.एन. मेहता अस्पताल पहुंचाया गया.

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसके कोच 8 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और अंजी व चेनाब ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे.

Mohan Bhagwat Train Attacked: हरदोई के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चले हैं. इससे रेलवे में हड़कंप मच गया है. क्योंकि, इसी ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार थे. आइये जानें क्या है मामला?

Banaras-Khajuraho Train: प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया. यह ट्रेन अब 10 घंटे 25 मिनट की जगह 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचकर राज्य को 3 नई ट्रेनों की सौगात दी. इसके साथ ही प्रदेश को कई विकास कार्यों की सौगात दी है.

रेल यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए भारतीय रेल ने तीन और राज्यों को वंदे भारत की सौगात दी. ये एक्सप्रेस दौड़ेगी श्री वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर, अजनी (नागपुर) से पुणे और बेलगावी से बंगलौर. पीएम मोदी ने रविवार को केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से इन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बेंगलुरु के योगदान की प्रशंसा की.