देश

‘वंदे मातरम’ का अपमान अब पड़ेगा भारी, संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार लाने जा रही नया विधेयक

Vande Mataram Bill: देश में राष्ट्रगान और तिरंगे के अपमान को लेकर तो सख्त कानून पहले से हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने वालों की भी खैर नहीं होगी. केंद्र सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में एक बेहद कड़ा कानून लाने जा रही है. इस नए विधेयक के पारित होने के बाद, वंदे मातरम के गाने या बजने के दौरान बाधा डालना या उसका किसी भी तरह से अपमान करना एक गंभीर आपराधिक जुर्म माना जाएगा.

दोषी को 3 साल तक की जेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सत्र में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो इसे सबसे पहले राज्यसभा में पेश किया जा सकता है. नए नियमों के तहत, अगर कोई व्यक्ति वंदे मातरम का अपमान करने का दोषी पाया जाता है, तो उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है. यह ठीक वैसी ही सजा होगी, जैसी राष्ट्रगान का अपमान करने पर मिलती है.

गाइडलाइंस को मिलेगी कानूनी शक्ल

दरअसल, सरकार ने पहले ही राज्यों को गाइडलाइंस जारी कर सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य रूप से गाने और बजाने के निर्देश दिए थे. अब सरकार इसे पूरी तरह कानूनी शक्ल देने जा रही है. 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले इस मानसून सत्र में ‘वंदे मातरम’ बिल के अलावा इनकम टैक्स संशोधन और सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

सरकारी रणनीतिकारों का मानना है कि संसद के दोनों सदनों में इस बिल को पास कराने के लिए सरकार के पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं, इसलिए इसे पारित कराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. कानून बनते ही वंदे मातरम को भी राष्ट्रध्वज और संविधान की तरह ही बराबर का कानूनी संरक्षण मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता ने बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 33.31 करोड़ रुपए की राहत राशि को मंजूरी दी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

15 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago