पूजा करते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
Varanasi: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला दो दिवसीय यात्रा के तहत वाराणसी पहुंचे हैं. परिवार सहित पहुंचे लोकसभा स्पीकर ने मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण भोले बाबा के जयकारे से गूंज रहा था. वहीं पूजा-अर्चना के बाद लोकसभा स्पीकर ने परिवार सहित श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण भी किया.
मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर परिवार के साथ दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले पहुंचे हैं. सुबह ही वह परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और आचार्यों व पुजारियों के साथ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक और श्रृंगार किया. इस मौके पर उन्होंने भोले बाबा से देश की शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान मंदिर भोले बाबा की जय से गूंज रहा था. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने परिवार के साथ विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया.
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सुंदरता से वह अभिभूत नजर आए. इस मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसाद व रुद्राक्ष की माला भेंट की गई. बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचे और फिर यहां से वह बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे व दर्शन-पूजन किया. इस मौके पर वह यहां आयोजित होने वाले कई लोकल प्रोग्राम में शामिल हुए. वह कल सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
बता दें कि भारत में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी है. इसकी प्रसिद्धि न केवल देश बल्कि विदेश में भी फैली हुई है. माना जाता है कि एक बार मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी के निर्माण के दौरान सूर्य की पहली किरण काशी यानी वाराणसी पर पड़ी थी. यहां हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…
AMIT SHAH'S VISION ON HINDI AT UN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सांस्कृतिक और…
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…