देश

केरल की सियासत में ‘सतीशन युग’ की शुरुआत! ‘विजयन’ सरकार के धूर विरोधी पर दांव लगा कांग्रेस ने चला मास्टरस्ट्रोक?

केरल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर(kerala CM V. D. Satheesan) सामने आ रही है. दरअसल कांग्रेस के कद्दावर नेता और अब तक केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे वी.डी. सतीशन (V. D. Satheesan) को राज्य की कमान सौंपेने जा रही है.

बता दें कि पार्टी आलाकमान ने सतीशन के अनुभव और उनकी बेदाग छवि पर भरोसा जताते हुए उन्हें नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है. इस फैसले ने न केवल कांग्रेस खेमे में नई ऊर्जा भर दी है बल्कि राज्य के सियासी समीकरणों को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया है.

विपक्ष के ‘तेज’ से सत्ता के ‘शीर्ष’ तक(kerala New CM V. D. Satheesan)

वी.डी. सतीशन पिछले काफी समय से केरल विधानसभा में विपक्ष की सबसे मुखर आवाज रहे हैं. पिनाराई विजयन सरकार की नीतियों को सदन के भीतर और बाहर चुनौती देने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है.

यह भी बताते चलें कि भ्रष्टाचार के मुद्दों और विकास की कमियों पर उनकी सटीक घेरेबंदी ने ही उन्हें पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार बनाया. हाईकमान का मानना है कि सतीशन की ‘साफ-सुथरी’ इमेज और जनता से उनका सीधा जुड़ाव केरल में कांग्रेस के भविष्य के लिए गेमचेंजर साबित होगा.

संगठन पर मजबूत पकड़

सतीशन केवल एक अच्छे वक्ता ही नहीं, बल्कि संगठन के माहिर खिलाड़ी भी माने जाते हैं. केरल कांग्रेस के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच तालमेल बिठाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है. उनकी रणनीतिक समझ का ही नतीजा है कि वे अब तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में हर मोर्चे पर प्रभावी नजर आए. अब मुख्यमंत्री के रूप में उनके सामने चुनौती होगी कि वे संगठन की इस मजबूती को ‘डबल इंजन’ की रफ्तार दें.

ये भी पढ़ें-‘अब बहुत हुआ!’ तमिलनाडु सीएम विजय ने की NEET खत्म करने की मांग, पेपर लीक से छात्रों में भारी गुस्सा

कौन हैं वी.डी. सतीशन? (kerala CM V. D. Satheesan)

सतीशन का राजनीतिक करियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और आज वे केरल के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं:

जन्म: 30 दिसंबर 1964 को कोच्चि (नेट्टूर) में हुआ.

शिक्षा: उन्होंने वकालत (LLM) की पढ़ाई की है और पेशे से एक वकील रहे हैं.

राजनीतिक शुरुआत: केरल छात्र संघ (KSU) के सक्रिय नेता रहे और बाद में युवा कांग्रेस के जरिए मुख्यधारा की राजनीति में आए.

विधायक का सफर: वे एर्नाकुलम जिले की परावुर (Paravur) विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं. 2001 से अब तक उन्होंने इस सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है.

पहचान: वे अपनी अध्ययनशीलता और संसदीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

14 seconds ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

14 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

17 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

30 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

49 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago