कच्चा लहसुन खाने के फायदे
Benefits of Eating Raw Garlic: सब्जियां सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि किसी ना किसी बिमारी को दूर करने के लिए खास तौर पर जानी जाती है. जहां लौकी, तरोई शरीर में पानी की कमी को दूर करती हैं, वहीं कच्चा प्याज गर्मी में लगने वाली लू से निजात दिलाता है. इसी तरह हर सब्जी को खाने के अपने- अपने फायदे है. इसी कड़ी में आज हम आपको कच्चा लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताएंगे. कच्चा लहसुन खाने पर एक नहीं बल्कि कई बीमारियां दूर हो सकती हैं. कच्चे लहसुन दूसरी भाषा में दवा भी कह सकते हैं. एक्सपर्टस की माने तो अगर आप रोजाना सुबह सही तरीके से कच्चा लहसुन खाएंगे तो आपको डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
1. हाई ब्लड प्रेशर कम करे
रोज सुबह कच्चा लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है. कई दिनों तक लगातार लहसुन का सेवन करने से लगभग हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत खत्म हो जाती है.
2. गंदा कोलेस्ट्रोल पिघलाता है…
रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन करने से शरीर में जमा गंदा कॉलेस्ट्रोल धीरे- धीरे पिघलने लगता है. कुछ हफ्तों में LDL 10 से 15 प्रतिशत तक कम भी हो सकता है.
3. लहसुन खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है
रोजाना लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. लहसुन इम्यूनिटी इंफेक्शंस को दूर करता है जिसकी वजह सर्दी-जुकाम भी जल्दी नहीं होता है. शरीर में बेवजह दर्द भी नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: पाचन, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है यह खट्टा-मीठा ‘फल’!
4. लिवर होता है साफ
कच्चा लहसुन से लिवर की सफाई अच्छी तरह से होती है. रोजाना सुबह कच्चे लहसुन की 1 या 2 कली लेकर उसे कुचल लें या बारीक काट लें. अब इस लहसुन को 10 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद लहसुन खाएं और ऊपर एक गिलास गर्म पानी घूट- घूट करके पी लें.
5. गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
कच्चा लहसुन खाने से गट हेल्थ अच्छी रहने लगती है. अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं.
Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…
Azam Khan ED Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली…
Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…
CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…