देश

Amrit Bharat Train का वर्जन 2.0 लॉन्च, 1800 यात्रियों की है क्षमता, 130 की रफ्तार

लोगों की सुविधा और समय के बचत के लिए वंदे भारत ट्रेन लाई गई जिससे लोगों दूर दराज की यात्रा को आसान बनाया जा सके. लेकिन देश का एक तबका ऐसा भी है जो कि वंदे भारत ट्रेन में नहीं चल सकता उनके लिए वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत ट्रेन लाई गई जिससे गरीब तबके के लोग भी वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर कर सकेंगे. अब अमृत भारत ट्रेन का 2.0 वर्जन लाया गया है जिसमें ये बदलाव किए जा रहे है.

जल्द ही खानपान की सुविधा मिलेगी

अमृत भारत ट्रेन के यात्रियों को जल्द ही खानपान की सुविधा मिलेगी, क्योंकि ट्रेन में रेलवे पेंट्रीकार लगाने जा रहा है. दरअसल, दिसंबर 2023 में अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ, लेकिन अमृत भारत ट्रेन में पेट्रीकार की सुविधा नहीं थी. इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी. अब रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अमृत भारत ट्रेन में पेंट्रीकार सुविधा लगा रहा है. अमृत भारत ट्रेनों के यात्रियों को खानपान की सुविधा मिल सकेगी.

अमृत भारत ट्रेन की क्षमता 1800

रेलवे मध्यम परिवार की सुविधा को ध्यान में रखकर अमृत भारत ट्रेन चला रहा है, ताकि लोग कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा कर सकें. बताया जाता है कि अमृत भारत ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच हैं. स्लीपर और जनरल कोच वाली अमृत भारत ट्रेन की क्षमता 18 सौ है, जो 130 किमी की स्पीड से दौड़ सकती है. इसकी हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र लगे हैं.

बायो-वैक्यूम शौचालय के साथ सेंसर आधारित पानी के नल, यात्री सूचना प्रणाली, बिजली के आउटलेट, एलईडी लाइट्स की भी सुविधा है. पंखे और स्विच आधुनिक डिजाइन के हैं. हर सीट के लिए एक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, रेलवे अभी दो अमृत भारत ट्रेन चला रहा है, लेकिन जल्द कई स्टेशनों से अमृत भारत ट्रेन चलाने के लिए हाई स्पीड वाले मार्ग का सर्वे किया जा रहा है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि अमृत भारत संस्करण 2.0 को देखकर बहुत खुशी हुई. इसमें कई सुधार किए गए हैं, जिसमें 12 बड़े बदलाव शामिल हैं. अमृत भारत ट्रेनें निम्न आय और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए हैं. ये बहुत सस्ती सेवा और बहुत उच्च गुणवत्ता वाला यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे. बहुत खुशी की बात है कि अमृत भारत 2.0 लॉन्च हो गया है

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

कुशीनगर: ‘मैं आपकी बेटी जैसी हूं…’ कहती रही टीचर, पर बदनीयती में नहीं आई कमी

कुशीनगर में निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को महिला टीचर से अभद्रता और यौन उत्पीड़न…

6 minutes ago

लाल बहादुर शास्त्री : भारतीय राजनीति के परमार्थी संत

Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय…

11 minutes ago

क्या असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने CJP नेताओं को दी धमकी?

सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…

37 minutes ago

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

53 minutes ago