Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Amrit Bharat Train का वर्जन 2.0 लॉन्च, 1800 यात्रियों की है क्षमता, 130 की रफ्तार

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि अमृत भारत संस्करण 2.0 को देखकर बहुत खुशी हुई. बहुत खुशी की बात है कि अमृत भारत 2.0 लॉन्च हो गया है. Amrit Bharat Train निम्न आय और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए हैं. ये बहुत सस्ती सेवा और बहुत उच्च गुणवत्ता वाला यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे.

लोगों की सुविधा और समय के बचत के लिए वंदे भारत ट्रेन लाई गई जिससे लोगों दूर दराज की यात्रा को आसान बनाया जा सके. लेकिन देश का एक तबका ऐसा भी है जो कि वंदे भारत ट्रेन में नहीं चल सकता उनके लिए वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत ट्रेन लाई गई जिससे गरीब तबके के लोग भी वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर कर सकेंगे. अब अमृत भारत ट्रेन का 2.0 वर्जन लाया गया है जिसमें ये बदलाव किए जा रहे है.

जल्द ही खानपान की सुविधा मिलेगी

अमृत भारत ट्रेन के यात्रियों को जल्द ही खानपान की सुविधा मिलेगी, क्योंकि ट्रेन में रेलवे पेंट्रीकार लगाने जा रहा है. दरअसल, दिसंबर 2023 में अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ, लेकिन अमृत भारत ट्रेन में पेट्रीकार की सुविधा नहीं थी. इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी. अब रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अमृत भारत ट्रेन में पेंट्रीकार सुविधा लगा रहा है. अमृत भारत ट्रेनों के यात्रियों को खानपान की सुविधा मिल सकेगी.

अमृत भारत ट्रेन की क्षमता 1800

रेलवे मध्यम परिवार की सुविधा को ध्यान में रखकर अमृत भारत ट्रेन चला रहा है, ताकि लोग कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा कर सकें. बताया जाता है कि अमृत भारत ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच हैं. स्लीपर और जनरल कोच वाली अमृत भारत ट्रेन की क्षमता 18 सौ है, जो 130 किमी की स्पीड से दौड़ सकती है. इसकी हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र लगे हैं.

बायो-वैक्यूम शौचालय के साथ सेंसर आधारित पानी के नल, यात्री सूचना प्रणाली, बिजली के आउटलेट, एलईडी लाइट्स की भी सुविधा है. पंखे और स्विच आधुनिक डिजाइन के हैं. हर सीट के लिए एक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, रेलवे अभी दो अमृत भारत ट्रेन चला रहा है, लेकिन जल्द कई स्टेशनों से अमृत भारत ट्रेन चलाने के लिए हाई स्पीड वाले मार्ग का सर्वे किया जा रहा है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि अमृत भारत संस्करण 2.0 को देखकर बहुत खुशी हुई. इसमें कई सुधार किए गए हैं, जिसमें 12 बड़े बदलाव शामिल हैं. अमृत भारत ट्रेनें निम्न आय और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए हैं. ये बहुत सस्ती सेवा और बहुत उच्च गुणवत्ता वाला यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे. बहुत खुशी की बात है कि अमृत भारत 2.0 लॉन्च हो गया है

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital