देश

उत्तर भारत में सर्दी का कहर! दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली और एनसीआर में ठंड अपने चरम पर है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में जल्द ही बारिश हो सकती है. बारिश होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है.

शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. यह स्थिति रात 11 बजे से सुबह 2:30 बजे तक बनी रही. हालांकि, शनिवार सुबह 6:30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई. रात के समय कुछ उड़ानों पर असर पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है. शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार शाम या रात से बारिश शुरू हो सकती है. यह बारिश रविवार तक जारी रह सकती है. इस दौरान दिन का तापमान कम हो सकता है, जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है. दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है.

विभिन्न शहरों में दर्ज की गई विजिबिलिटी

Station Visibility ≤200m
Varanasi (Uttar Pradesh) 00
Gorakhpur (Uttar Pradesh) 00
Sultanpur (Uttar Pradesh) 00
Lucknow (Uttar Pradesh) 00
Bareilly (Uttar Pradesh) 00
Agra (Uttar Pradesh) 00
Gorakhpur (Madhya Pradesh) 00
Patiala (Punjab) 00
Agartala (Tripura) 00
Prayagraj (Uttar Pradesh) 200
Churu (Rajasthan) 200
Palam (Delhi) 200
Safdarjung (Delhi) 200
Kailashahar (Tripura) 200
Jammu (Jammu & Kashmir) 200

तापमान में गिरावट की संभावना

पिछले सप्ताहांत दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी. इस सप्ताहांत भी बारिश होने की संभावना है. ठंड लगातार बढ़ रही है, और दिल्ली के लोग इसका असर महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अगले 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी और शुक्रवार तक यह 5 डिग्री तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में रहने वालों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. सर्दी के इस दौर में गर्म कपड़े पहनें और सेहत का ध्यान रखें.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago