देश

‘गोदान’ सिर्फ फिल्म नहीं, समाज को झकझोरने वाला संदेश है; आलोक कुमार ने बताया क्यों जरूरी है पूरे देश में एक समान गौ-कानून

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने हाल ही में एक ऐसी फिल्म का जिक्र किया है, जो समाज की सोच को झकझोरने का दम रखती है. फिल्म का नाम ‘गोदान’ है, जो 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसका ट्रेलर और पोस्टर देखकर यह लग रहा है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है.

आलोक कुमार ने इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उन बातों को याद किया, जिन्हें अक्सर हम भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि ‘गांधी जी के लिए ‘स्वराज’ (आजादी) से भी ज्यादा जरूरी ‘गौ-रक्षा’ थी. गांधी जी खुद गाय की सेवा करते थे और उनका मानना इतना गहरा था कि उन्होंने गाय का दूध पीना तक छोड़ दिया था, क्योंकि वे मानते थे कि दूध पर पहला हक उसके बछड़े का है.’

1966 का वो काला दिन

बातचीत के दौरान माहौल तब थोड़ा भावुक हो गया जब आलोक कुमार ने 7 नवंबर 1966 की उस ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे संसद भवन के सामने गौ-रक्षा की मांग कर रहे साधु-संतों और आम लोगों पर बिना किसी वजह लाठियां बरसाई गई और गोलियां चलीं. वह मंजर आज भी गौ-प्रेमियों के जेहन में ताजा है. उनका कहना है कि इतने दशकों बाद भी देश में पूरी तरह से गौ-रक्षा का सपना अधूरा है.

कानून और सांस्कृतिक चुनौतियां

आज की कड़वी सच्चाई यह है कि गौ-रक्षा को लेकर हमारे देश में एक जैसा कानून नहीं है. आलोक कुमार ने बताया कि संविधान में यह राज्यों का विषय है, जिसकी वजह से केंद्र सरकार कोई सख्त फैसला नहीं ले पाती. कई राज्यों में आज भी गौ-हत्या पर रोक नहीं है, जिसे उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया.

पंचगव्य से धरती और शरीर दोनों स्वस्थ

स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए उन्होंने साफ कहा कि भारत में गाय को महज एक जानवर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, वह ‘मां’ के समान पूजनीय है. उन्होंने इसके पीछे के विज्ञान और फायदों को भी गिनाया:

  • प्राकृतिक खेती: देसी गाय के जरिए रासायनिक खाद से मुक्ति मिल सकती है.
  • पंचगव्य और औषधि: गोबर और गोमूत्र से ऐसी दवाइयां और उत्पाद बन रहे हैं, जो इंसान और धरती दोनों के लिए वरदान हैं.
  • कीटनाशक मुक्त फसल: जहर मुक्त खेती की ओर कदम बढ़ाने का सबसे बड़ा जरिया गाय ही है.

फिल्म ‘गोदान’ से उम्मीदें

आलोक कुमार का मानना है कि फिल्म ‘गोदान’ इन सभी गंभीर विषयों को आम जनता तक पहुंचाने का एक बेहतरीन जरिया बनेगी. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगी.

यह भी पढे़: बजट 2026 से यूपी को सौगात: सीएम योगी ने बताया कैसे जिला अस्पतालों का होगा कायाकल्प

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

6 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

11 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

25 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago