दुनिया

13 साल की नाबालिग और ट्रंप की अय्याशी! एपस्टीन फाइल्स के उन पन्नों की कहानी, जिन्हें रोकना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप

Jeffrey Epstein Case: अमेरिकी न्याय विभाग ने बीते शुक्रवार को जेफरी एपस्टीन (Epstein files) से जुड़े दस्तावेजों को जारी किया. इन 30 लाख दस्तावेजों के रिलीज होते ही दुनिया में हड़कंप मच गया. इनमें दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम शामिल है. इन दस्तावेजों में डोनाल्ड ट्रंप का नाम 1000 से ज्यादा बार आया है. ट्रंप ने पहले इन दस्तावेजों को जारी करने का विरोध किया था.

एपस्टीन फाइल (Epstein files) के दस्तावेजों में ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का अपुष्ट आरोप भी लगाया गया है. जिससे डोनाल्ड ट्रंप ने नकार दिया है.

दिग्गज अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के जेरेमी हर्ब और मार्शल कोहेन लिखते हैं,

हाल ही में जारी किए गए इन दस्तावेजों में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के अपुष्ट आरोपों की एक सूची शामिल है. इन्हें एफबीआई ने पिछले साल जुटाया था.

अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा जारी एपस्टीन फाइल (Epstein files) के दस्तावेजों में एक महिला के बारे में एफबीआई के नोट्स भी हैं, जिसमें एक मुकदमे में ट्रंप पर 13 साल की उम्र की नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगाया गया है. इन दस्तावेजों में एपस्टीन की पीड़िता के साथ एफबीआई का सक्षात्कार भी है, जिसमें बताया गया है कि एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने उसे एक बार पार्टी में ट्रंप से मिलवाया था.

सीएनएन लिखता है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने इन दस्तावेजों में ट्रंप के खिलाफ लगाये गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. गौरतलब है कि ट्रंप लंबे समय से एपस्टीन से संबंधित किसी भी गलत काम या यौन दुर्व्यवहार के किसी भी आरोप को नकारते रहे हैं.

ट्रंप का विरोध फिर कैसे जारी हुई फाइल?

एपस्टीन फाइलों को जारी करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे ट्रंप बार-बार नकार रहे थे. ट्रंप के रुख को देखते हुए कांग्रेस ने एक कानून पारित किया, जिसके तहत न्याय विभाग को दिसंबर के मध्य तक एपस्टीन से संबंधित सभी फाइलों को जारी करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कहा- लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे

कौन है जेफरी एपस्टीन?

जेफरी एपस्टीन एक कारोबारी और यौन अपराधी था. साल 2019 में उसने जेल में आत्महत्या कर ली थी. उसकी क्राइम पार्टनर मैक्सवेल अभी भी यौन तस्करी के आरोप में जेल में बंद है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

16 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

17 minutes ago