आस्था

Aaj Ka Rashifal 09 September 2025: जानें भविष्यफल के अनुसार आज किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 September 2025: आज मंगलवार का दिन है और भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतिय तिथि है. पितृपक्ष का तीसरा दिन होने के कारण श्रद्धा और स्मरण का महत्व और बढ़ जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण बना सकती है.

मन और विचारों में स्थिरता बनाए रखना और संयम से कार्य करना आज सबसे अच्छा उपाय रहेगा. आइए जानते हैं बारह राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष

आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें.

वृषभ

आज धैर्य और संयम की आवश्यकता है. पारिवारिक मामलों में छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का तुरंत फल नहीं मिलेगा, लेकिन हिम्मत न हारें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. सेहत पर ध्यान दें, खानपान संतुलित रखें.

मिथुन

आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं के लिए शुभ है. मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायी रहेगा.

कर्क

आज आपको आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी. घर-परिवार में किसी बड़े बुज़ुर्ग की सलाह आपके लिए मददगार होगी. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए नियंत्रण रखें. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है.

सिंह

आज भाग्य आपके साथ है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बने हुए हैं.

कन्या

आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. रिश्तों में समझदारी और धैर्य से काम लें. अनावश्यक खर्च से बचें. सेहत में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: यहां एक पिंडदान से 5 पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष, श्राद्ध के लिए सबसे खास मानी जाती है ये जगह

तुला

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. सेहत भी आज बेहतर रहने की संभावना है.

वृश्चिक

आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यों में अड़चनें आएंगी लेकिन धैर्य से हल मिल जाएगा. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. अनावश्यक बहस से बचें.

धनु

आज भाग्य आपके साथ खड़ा है. पढ़ाई या करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं और लाभकारी साबित होंगे.

मकर

आज काम के दबाव से तनाव महसूस हो सकता है. घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखना ज़रूरी है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. मेहनत का फल देर से मिलेगा. सेहत का ख्याल रखें और पर्याप्त आराम करें.

कुंभ

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. सामाजिक दायरा विस्तृत होगा. कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा.

मीन

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कार्यों में अपेक्षित सफलता तुरंत नहीं मिलेगी. परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है. धन के मामले में सावधानी रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago