बी सुदर्शन रेड्डी. (फाइल फोटो)
Vice President Election: इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) ने सोमवार (8 सितंबर) को सांसद हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील की. दोनों सांसदों के साथ मुलाकात के बाद सुदर्शन रेड्डी ने दावा किया कि उनकी जीत निश्चित है.
आईएएनएस से बातचीत में विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं दोनों सांसदों का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे हर कदम पर अपना समर्थन दिया. मैं इसे एक आशीर्वाद मानता हूं और अब मेरे हाथ और मजबूत हो गए हैं. मुझे लगता है कि जीत निश्चित है.
उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे सांसदों की ओर से भी समर्थन मिल रहा है जो एनडीए या फिर इंडिया ब्लॉक में भी नहीं हैं. उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि वे न ही इंडिया ब्लॉक में हैं और न ही एनडीए में हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद से मिले समर्थन पर उन्होंने आभार जताया और कहा कि ये दोनों सांसद इंडिया ब्लॉक और एनडीए में नहीं हैं, फिर भी मेरा समर्थन कर रहे हैं.
उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को ‘एनडीए बनाम इंडी गठबंधन’ के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, अगर होता तो शायद मुझे इन लोगों से समर्थन नहीं मिलता.
वहीं, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी और 9 सितंबर को हम उनके पक्ष में वोट करेंगे. यह किसानपुत्र हैं और हम भी किसान हैं. किसानों और जवानों के लिए हमने पार्टी बनाई. मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं उन्हें वोट कर रहा हूं. इनकी कलम से किसान, जवानों के लिए अच्छे फैसले आ चुके हैं.
उन्होंने कहा कि यदि रेड्डी उपराष्ट्रपति बनते हैं तो राज्यसभा की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाएंगे. राज्यसभा में ऐसे विद्वान व्यक्ति आते हैं, तो मुझे यकीन है कि समाज के अंतिम छोर तक न्याय सुनिश्चित होगा. राज्यसभा के अंदर उन मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी जिनका देश इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 9 सितंबर को इनकी जीत सुनिश्चित है.
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 9 सितंबर को बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत निश्चित है और वह जीतेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश को एक मजबूत उपराष्ट्रपति मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…