खेल

T20 Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और अब तक का प्रदर्शन

T20 Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है. सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हुई है. दोनों देशों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा, जिस कारण यह और भी खास हो गया है. क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के बीच की टक्कर हमेशा रोमांच और जुनून से भरपूर रहती है. अब तक टी20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें दो मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि एक बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. यानी कुल रिकॉर्ड में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. यह आंकड़ा साफ करता है कि एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है.

2016 में भारत ने पाकिस्तान को हराया

साल 2016 में एशिया कप पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया. इसके बाद फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार भिड़ंत हुई. ग्रुप स्टेज में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. लेकिन सुपर-4 चरण में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए भारत को 5 विकेट से मात दी. हालांकि फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और भारत टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गया था.

रिकॉर्ड्स में भारत का पलड़ा भारी

इस बार एशिया कप 2025 फिर से टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है और भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर उत्साह चरम पर है. ग्रुप स्टेज का मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा. अगर दोनों टीमें सुपर-4 में क्वालीफाई करती हैं, तो एक और बार टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर किस्मत ने साथ दिया और दोनों फाइनल में पहुंचे, तो क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान का तीसरा महामुकाबला भी देखने को मिल सकता है. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन पाकिस्तान ने भी पिछले कुछ सालों में भारत को कड़ी चुनौती दी है. ऐसे में 14 सितंबर का मैच रोमांच और दबाव से भरपूर होने वाला है. यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसकों के लिए भावनाओं से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़े: Shubman Gill Birthday: जब भारतीय क्रिकेट शुभमन गिल पर लगा था आरोपों का दाग, खास दोस्त ने ही किया था खुलासा

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

26 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

40 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

42 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago