सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन.
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने गुरुवार को कई नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने. सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन के चार सेट दाखिल किए.
सी.पी. राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया, जिनमें से प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर थे. प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे, क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्रों के पहले सेट पर हस्ताक्षर करके उन्हें जमा किया, जबकि शेष सेटों पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं ने हस्ताक्षर किए.
सी.पी. राधाकृष्णन के नामांकन के दौरान एनडीए ने अपनी एकजुटता दिखाई. लोजपा (रामबिलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू से ललन सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और अपना दल की लीडर अनुप्रिया पटेल समेत एनडीए के अन्य दलों के शीर्ष मंत्री नामांकन दाखिल करते समय सी.पी. राधाकृष्णन के साथ दिखे.
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. फिलहाल, सत्तापक्ष ने सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी गठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी चुनाव लड़ेंगे.
अंकगणित और संख्याबल के लिहाज से एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन का पक्ष मजबूत है. वर्तमान में, लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में कुल 245 सदस्यों में से 233 सांसद हैं. भाजपा के निचले सदन में 240 और उच्च सदन में 102 सांसद हैं, और सहयोगी दलों के समर्थन से एनडीए के सदस्यों की कुल संख्या 421 (लोकसभा में 298 और राज्यसभा में 128) हो जाती है.
अन्य गैर-गठबंधन दलों में वाईएसआरसीपी ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है. उनके 11 सांसदों के साथ सी.पी. राधाकृष्णन के समर्थन में कुल संख्या 433 हो जाती है.
यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर खड़गे, प्रियंका गांधी समेत कांंग्रेस नेताओं दी श्रद्धांजलि
दूसरी ओर, ‘इंडिया’ ब्लॉक पार्टियों के पास 235 लोकसभा सांसद और 77 राज्यसभा सांसद हैं. उनकी संयुक्त संख्या 312 है, और अगर आम आदमी पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन मिलता है, तो कुल संख्या 325 रहेगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सपेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…