Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम एक नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ से जुड़े मंच का प्रचार किया है.
इस मामले में लाहौर के रहने वाले मुहम्मद फैज ने राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी (NCCIA) में शिकायत दर्ज कराते हुए अकरम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अकरम ने विदेशी सट्टेबाजी ऐप ‘बाजी’ को प्रमोट किया है. फैज का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्टर और वीडियो क्लिप में वसीम अकरम को इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए देखा गया, जिससे आम लोगों के बीच इस ऐप के प्रति रुचि बढ़ी. फैज ने मांग की है कि इलेक्ट्रॉनिक क्राइम एक्ट 2016 के तहत अकरम पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
यह मामला अकेला नहीं है. भारत में भी ऐसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है. इन ऐप्स पर करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी के आरोप हैं.
ईडी ने कई मशहूर हस्तियों, खासकर फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों से पूछताछ की है जो इन ऐप्स के विज्ञापनों में नजर आए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म बड़े-बड़े खिलाड़ियों और फिल्मी चेहरों की लोकप्रियता का इस्तेमाल कर आम जनता को आकर्षित करते हैं. विज्ञापनों में दिए गए QR कोड सीधे सट्टेबाजी साइट्स पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन है.
जांच में यह भी सामने आया है कि ये कंपनियां खुद को “स्किल-बेस्ड गेमिंग” बताकर लोगों को लुभाती हैं, लेकिन असल में फर्जी एल्गोरिद्म के जरिए सट्टेबाजी को बढ़ावा देती हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…