देश

‘पापा, आपके सपने को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य’, पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पिता के सपने को पूरा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक ऐसा भारत, जहां हर नागरिक को सम्मान मिले, जहां सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो. पापा, आपके देखे इस सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य है.”

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कहा, “राजीव गांधी ने देश के लिए वो काम किए हैं जो कोई और कर नहीं सकता. ऐसे समय में जब संविधान और लोकतंत्र कमजोर हो रहा हो तो पूर्व पीएम हमें ताकत देते हैं ताकि हम देश की रक्षा कर सकें और देश को आगे बढ़ा सकें.”

प्रगतिशील विचारों से देश को आधुनिक दृष्टि दी

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत रत्न’ राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं. प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा. लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था और सशक्तिकरण की भावना को साकार करते हुए उन्होंने पंचायती राज को मज़बूत किया तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाया. आने वाली पीढ़ियों के लिए उन्होंने प्रगति के नए मार्ग खोले और आज के भारत में भी उनके विचारों व कार्यों की अमिट छाप स्पष्ट दिखाई देती है. उनकी सोच और योगदान देश के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे.”

उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर भावपूर्ण नमन. वे ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर दिए. कंप्यूटर और दूरसंचार की क्रांति, पंचायती राज की संवैधानिक व्यवस्था और नवोदय विद्यालय इसके उदाहरण हैं. मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला.”

ये भी पढे़ं: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

-भारत एक्सपॅेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

28 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago